फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Dussehra 2022: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए 330 देवी-देवताओं को भेजा जाएगा निमंत्रण

Wed, 10 Aug 2022 10:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

पिछले साल कोरोना के बावजूद दशहरा में रिकार्ड 283 देवी-देवताओं ने भाग लिया था। दशहरा उत्सव में रात्रि सांस्कृतिक संध्या के साथ कारोबारियों के लिए बाजार भी सजेगा। पांच से 11 अक्तूबर तक कुल्लू दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 अक्तूबर से शुरू होने वाले देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए जिले के 330 देवी-देवताओं को निमंत्रण जाएगा। इसको लेकर दशहरा समिति ने निमंत्रण पत्र भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले साल कोरोना के बावजूद दशहरा में रिकॉर्ड 283 देवी-देवताओं ने भाग लिया था। दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक संध्या के साथ कारोबारियों के लिए बाजार भी सजेगा। 5 से 11 अक्तूबर तक कुल्लू दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दशहरा उत्सव समिति 330 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजेगी। उत्सव के करीब एक से डेढ़ माह पहले निमंत्रण पत्र मिल जाएंगे। इसके बाद देव समाज भी दशहरा की तैयारियों में जुट जाएगा। हालांकि 2020 में कोराना काल के चलते दशहरा में मात्र डेढ़ दर्जन देवी-देवता पहुंचे थे। समिति ने मात्र दशहरा की परंपरा को निभाने के लिए नौ देवताओं को बुलावा भेजा था। 
विज्ञापन


दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष और उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा के लिए जिला के पंजीकृत देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा का आयोजन इस बार भव्य होगा। कोरोना से पहले होने वाले आयोजन की तरह उत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव में होने वाली देव परंपराओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और व्यापार को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए 25 सितंबर से प्लाट का आवंटन शुरू किया जाएगा। जिले देव-देवता कारदार संघ के जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा की शान देवी-देवताओं से हैं। बिना देवताओं के दशहरा का आयोजन भी नहीं हो सकता है। उन्होंने निमंत्रण पत्र मिलने के बाद दशहरा में किस देवी-देवता को आना है वह देवता का कारदार और हारियान निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा में तीन साल बाद व्यापारिक गतिविधियों के साथ सैकड़ों देवी-देवता भाग लेकर दशहरा की शोभा को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें