प्रदेश में इन्वेस्टर मीट से पहले तैयारियों को लेकर आंध्रप्रदेश की तर्ज पर अलग एजेंसी बनेगी। सरकार आंध्रप्रदेश की तर्ज पर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाएगी। यह एजेंसी विभिन्न पहलुओं पर उठाए जाने वाले कदमों को लेकर सरकार को सुझाव देगी। विभिन्न राज्यों में इन्वेस्टर मीट की सफलता के लिए क्या अहम फैसले लिए गए, इसे लेकर भी एजेंसी अध्ययन करने के बाद सुझाव देगी।
सरकार ने पिछले दिनों देश के उन राज्यों में अफसरों की एक टीम अध्ययन करने के लिए भेजी थी। इन अधिकारियों ने आंध्रप्रदेश में इन्वेस्टर मीट से पहले उठाए गए कदमों को देखते हुए सरकार से सिफारिश की है कि आंध्रप्रदेश के इकोनामिक डेवलपमेंट बोर्ड की तर्ज पर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाई जाए। सरकार अब इन्वेस्टर मीट से पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाने की तैयारी कर रही है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाने का मकसद
इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी सरकार को सुझाव देगी कि औद्योगिक नीति में किस तरह के संशोधनों की जरूरत है, ताकि प्रदेश में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर मीट में पूंजीपतियों को अधिक से अधिक निवेश कराया जा सके। एजेंसी औद्योगिक एक्ट बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
क्या कहते हैं विशेष सचिव उद्योग
राज्य के सचिव उद्योग आबिद हुसैन सादिक कहते हैं कि राज्य सरकार से आंध्र प्रदेश की तर्ज पर इन्वेस्टर मीट के सफल आयोजन के लिए अलग से इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रमोशन एजेंसी बनाने की सिफारिश की है। सरकार यह एजेंसी बनाने की तैयारी है।