जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद हिमाचल की धारा-118 को लेकर माहौल गरमाया है, दूसरी ओर सूबे के 88 लोगों ने अपनी निजी भूमि उद्योगपतियों को बेचने की हामी भरी है। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए तैयार किए जा रहे निजी लैंड बैंक में एक महीने के अंदर दोगुना प्रस्ताव आ गए हैं।
विज्ञापन
अभी तक ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए 131 भू-मालिकों ने निजी जमीन पर उद्योग स्थापित करने के लिए प्लॉट सेल या लीज पर देने की हामी भरी है। आठ जुलाई तक निवेशकों को निजी भूमि देने वालों का आंकड़ा 74 था, जो एक महीने के अंदर दोगुना हो गया है। उधर, उद्योग विभाग कांगड़ा के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि निजी लैंड बैंक के लिए आवेदन आ रहे हैं, जिसकी डिटेल उच्च अधिकारियों को दी गई है।