फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, क्यों दिल्ली रवाना हुए सीएम वीरभद्र?

Mon, 03 Nov 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
‘निमंत्रण से निवेश’ स्लोगन के जरिये हिमाचल प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देश भर के जाने माने उद्योगपतियों को न्योता देने सोमवार को शिमला से रवाना हो गए।
विज्ञापन


पांच और छह नवंबर को मुंबई में इनवेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश की प्रकृति को भुनाने की कोशिश की जाएगी। मंगलवार को प्रदेश सरकार के सभी आला अधिकारी मुंबई के लिए रवाना होंगे।

इनवेस्टर मीट से हिमाचल सरकार को काफी उम्मीद लगी है। पहली बार कोई सरकार खुद उद्योगपतियों के पास पहुंचकर उन्हें अपने राज्य में निवेश करने के लिए निमंत्रण देने के लिए पहुंच रही है।
विज्ञापन


मुंबई के अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह जनपद अहमदाबाद भी पहुंचेंगे। इन दोनों राज्यों के उद्योगपतियों को भी हिमाचल की शांत आबोहवा, फल और पुष्पों की विविधता से सरकार अवगत कराएगी, जिससे अधिक से अधिक निवेश हो सके।

इस मीट में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य सचिव पी मित्रा, प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी, प्रधान सचिव राजस्व तरुण श्रीधर, प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान, निदेशक उद्योग राजेंद्र सिंह सहित अन्य तमाम अफसर शामिल होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें