राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने प्रदेश कार्यकारिणी का फिर से विस्तार किया है। राजीव राणा को उपाध्यक्ष, रामलाल कुलवी को महासचिव और जितेेंद्र बरागटा को भी महासचिव बनाया गया है।
इनके अलावा कई जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें सुरेंद्र सिंह सहौंदा को लाहौल-स्पीति का जिला अध्यक्ष, प्रदीप बलौरिया को जिला अध्यक्ष कांगड़ा, राजेश शर्मा को जिला अध्यक्ष मंडी, इंद्रदीप भाटिया को जिला अध्यक्ष सिरमौर और गुरमीत कौर को जिला अध्यक्ष शिमला बनाया गया है।
मनोहर लाल शर्मा उर्फ बबलू पंडित का कहना है कि ये नियुक्तियां केवल उन्हीं कर्मठ कार्यकर्ताओं की हुई हैं, जिन्होंने इंटक की पूरी निष्ठा से सेवा की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में किसी भी तरह का कोई विवाद इंटक में नहीं रह गया है। जो लोग उनकी नियुक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, वे पहले से ही संगठन में नहीं हैं।