बेरोजगार आईटीआई होल्डरों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। देश की नामी कंपनी सुजुकी मोटर्स बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर दे रही है। कंपनी नाहन आईटीआई में 28 जून को साक्षात्कार लेगी।
इसमें चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी गुजरात-हंसलपुर प्लांट में रोजगार देगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य सीके कौशिक ने बताया कि साक्षात्कार में सरकारी व निजी आईटीआई से पास आउट युवा भाग ले सकते हैं।
फिटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल ट्रेड में पास आउट युवा साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
ये 2015 से 2018 तक आईटीआई होल्डर होने चाहिए। 2019 की परीक्षा में अपियरिंग छात्र, एनसीवीटी व एससीवीटी दोनों में कोई भी युवा इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आयु सीमा नियुक्ति के समय 18 से 23 साल होनी चाहिए।
10वी में अभ्यर्थी के कम से कम 50 फीसदी और आईटीआई में 60 फीसदी अंक होने अनिवार्य है। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को 16200 रुपये मासिक वेतनमान मिलेगा। कैंपस इंटरव्यू सुबह 10 बजे होंगे।