फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी करवाएगी मेकेनिकल इंजीनियरिंग, स्टाइपंड भी मिलेगा

Tue, 30 May 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी ने युवाओं को मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने का सुनहरा अवसर दिया है। हरियाणा की कंपनी राने एनएसके स्ट्रीमिंग लिमिटेड मेकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा करवाएगी।
विज्ञापन



इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 31 मई को पुरुष अभ्यर्थियों के 150 पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएगा। कंपनी साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों का डिप्लोमा के लिए चयन करेगी।


इस दौरान कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को स्टाइपंड भी देगी। अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रथम वर्ष 8250, द्वितीय वर्ष 8750 और तृतीय वर्ष 9250 रुपये प्रतिमाह स्टाइपंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होनी चाहिए योग्यता

कंपनी द्वारा डिप्लोमा करवाए जाने के लिए इस स्टाइपंड में से 2750 रुपये प्रतिमाह अभ्यर्थी की किताबों, वर्दी व पढ़ाई संबंधी फीस के लिए काट लिए जाएंगे। 18 से 23 वर्ष के जमा दो पास युवा इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 

जिला रोजगार अधिकारी वीपी राणा का कहना है कि कंपनी द्वारा 31 मई को सुबह साढ़े दस बजे से साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। चयन होने पर कंपनी युवाओं को मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा करवाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें