12वीं की रिजल्ट आ गए हैं। ऐसे में ट्राइसिटी की छात्राओं के बीच काफी फेमस गर्वमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-11 में नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। हर साल ट्राइसिटी की स्टूडेंट्स का इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए रुझान रहता है। अभी तक कॉलेज से ग्रेजुएट होने वाली छात्राओं को एमकॉम करने के लिए कहीं ओर प्रवेश लेना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वहीं पीएचडी के लिए नए रिसर्च सेंटर आने को हैं। पहले यहां एक भी पीएचडी रिसर्च सेंटर नहीं था, अब म्यूजिक वोकल, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और डांस के लिए पीएचडी सेंटर की अप्रूवल पीयू से आने वाली है।
ग्रेजुएशन कोर्स में ये हैं सीटें
- बीए : 800 सीटें हैं। पीयू की गाइडलाइंस के तहत इसी कॉलेज में दाखिला होना है।
- बीए, फेशन डिजाइनिंग : यह नया कोर्स शुरू होना है। पीयू से अप्रूवल आने को है।
- बीकॉम : 140 सीटें हैं। सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी तय की गई है।
- बीसीए : इस कोर्स में 80 सीटें हैं। सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज को एडमिशन सेंटर बनाया गया है।
- बीएससी मेडिकल : 140 सीटें हैं और एडमिशन सेंटर सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज को बनाया गया है।
- बीएससी नॉन मेडिकल : 140 सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत सेंटर गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 तय किया गया है।
पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्सेज
दाखिला
- एमकॉम : 40 सीटें तय की गई हैं। कोर्स इसी सेशन से शुरू होना है। पीयू से अप्रूवल का इंतजार है।
- एमए : इंग्लिश, इकॉनोमिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, म्यूजिक, डांस और सोश्योलॉजी आदि के लिए 30-30 सीटें हैं और पीयू की गाइडलाइंस के तहत ही दाखिला होगा। जबकि एमए फाइन आर्ट का कोर्स भी शुरू हो रहा है और 20 सीटें तय की गई हैं।
- एमएससी : बॉटनी, केमिस्ट्री और जूलॉजी की 30-30 सीटें हैं। वहीं इस सेशन से एक नया कोर्स एमएससी आईटी शुरू होना है, इसके लिए 30 सीटें तय की गई हैं।
कॉलेज में चलाए जा रहे एड ऑन कोर्स
- गाइडेंस एंड काउंसिलिंग : 40 सीट
- डिजास्टर मैनेजमेंट : 40 सीट
- फलोरिक्लचरल एंड लैंड स्केपिंग : 40 सीट
- वेब डिजाइनिंग एंड मल्टीमीडिया : 40 सीट
- मास मीडिया : 40 सीट
कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए खास सुविधाएं
admission
- फोटो : अमर उजाला
- तीन हॉस्टल की सुविधा
- सेंट्रल लाइब्रेरी
- स्पोर्ट्स स्टेडियम
- डे केयर सेंटर
- ऑडिटोरियम
कॉलेज के मशहूर एलुमनी
- किरण खेर, सांसद
- कंवर थंवर सिंह, अजुर्न अवार्डी
- तीन दर्जन से ज्यादा सिविल सर्विस अधिकारी
हमारे कॉलेज में नए कोर्स शुरू होने हैं। पीएचडी सेंटर भी अप्रूवल के लिए गए हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पहले से ही कॉलेज की पहचान रही है और अब नए कोर्स आने से छात्राओं को फायदा होगा।
- प्रोफेसर डॉ. अनिता कौशल, प्रिंसिपल