फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल बाद एनआईटी को मिलेगा स्थायी रजिस्ट्रार, आज साक्षात्कार

Sat, 14 Mar 2020 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
NIT Hamirpur - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर में रजिस्ट्रार के पद को भरने के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली के बोर्ड कक्ष में 14 मार्च 2020 को सुबह साढ़े ग्यारह बजे साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, सभी शैक्षणिक और व्यवसायिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, सरकारी और अर्ध सरकारीविभागों में सेवारत अधिकारियों को संबंधित विभाग से एनओसी, वर्तमान न्योक्ता की तरफ से विजिलेंस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लाने होंगे।

एनआईटी हमीरपुर में स्थायी रजिस्ट्रार का पद बीते दस सालों से खाली चल रहा है। वर्ष 2009-10 के बाद इस पद पर कोई स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है। एनआईटी प्रशासन कई बार पूर्व में इस पद को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित करता रहा है।
विज्ञापन


लेकिन बीते दस सालों से इस पद को भरा नहीं जा सका। संस्थान अपने प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए समय-समय पर वरिष्ठ प्राचार्य की इस पद पर अस्थायी तौर पर नियुक्ति करता रहा है। पूर्व में डॉ. एएस सिंघा, डॉ. सुशील चौहान की सेवाएं लेने के बाद वर्तमान में डॉ. सुनील कुमार इस पद पर अस्थायी तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

साक्षात्कार के लिए 9 पात्र, 8 के आवेदन रद्द    
डॉ. जितेंद्र गर्ग, मनीष कुमार, ग्रुप कैप्टन मोहम्मद याकूब, डॉ. मोहिंद्र सिंह, नरेश यादव, विंग कमांडर नवीन सिंह गौड़, राजेश मोजा, राजेंद्र कुमार और सुनील कुमार समेत कुल 9 लोगों को इस साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। जबकि आरिफ खान, धनबीर सिंह ठाकुर, धमेंद्र कुमार सिंह, निखिल कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, प्रकाश चंद चंदेल, कर्नल आर सृजेठ और डॉ. राज कुमार सिंह समेत कुल आठ अभ्यर्थियों के आवेदन आरएंडपी नियमों को पूरा न करने के चलते रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें