फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में प्रशिक्षण संयोजक बनने का मौका, 85 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Sat, 13 Mar 2021 08:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग में सभी ब्लॉकों और जिलों में प्रशिक्षण संयोजक के पद भरे जाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के सुझाव पर अखिल भारतीय प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष सचिन राव ने इसकी मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने शनिवार को बताया कि इन पदों को भरने की प्रक्रिया 15 मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगी।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रशिक्षण विभाग में आवदेक सीधे आवेदन पत्र भेजे सकते हैं। हिमराल ने बताया कि 71 ब्लॉकों और 13 संगठनात्मक जिलों में कुल 85 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।  इसके बाद उन्हें संयोजक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी ब्लॉकों में एक-एक दिवसीय पार्टी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला स्तर पर यह प्रशिक्षण शिविर दो दिन का होगा। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की अहम जिम्मेदारी इन सभी संयोजकों पर होगी। साक्षात्कार में वही कार्यकर्ता हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें