फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथ मूर्ति के लिए इंटरपोल को अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटना के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस, सीआईडी और खुफिया तंत्र जांच में जुटा रहा। पुलिस ने मंदिर के पुजारियों के बयान दर्ज किए हैं जबकि शहर में लगाए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस इस उम्मीद से खंगालती रही कि कुछ सुराग हाथ लगे, लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन


पुलिस से जुडे़ सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने जिला भर के सभी संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ की है। हालांकि, कहा जा रहा है कि मूर्तियां कुल्लू जिले से बाहर नहीं गई हैं। जांच के दौरान पुलिस ने कई होटलों सहित संदिग्ध जगहों पर छापामारी की। डीजीपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले को सुलझाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी अपडेट है उसे विधानसभा के पटल पर रखा जा रहा है।

भारतीय दूतावास का भी लिया जा रहा है सहयोग

घाटी के अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ और अन्य मूर्तियों के चोरी मामले के दूसरे दिन भी कोई सुराग न लग पाने पर अब हिमाचल पुलिस इंटरपोल की मदद लेगी। इस मामले में भारतीय दूतावास से भी सहयोग लिया जा रहा है। जांच का जिम्मा संभाले अतिरिक्त महा निदेशक लॉ एंड ऑर्डर संजय कुंडू ने बताया कि भारतीय दूतावास को अलर्ट जारी करते हुए उनसे पिछले दिनों आने और जाने वाले संदिग्ध लोगों का ब्योरा मांगा गया है।

साथ ही वे अपने साथ क्या सामान लेकर जा रहे हैं, इसकी भी लिस्ट मांगी है। इसके अलावा एसएसबी से भी भारत-नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध लोगों पर अतिरिक्त नजर रखने के लिए कहा गया है। वहीं, सीआईएसएफ को भी देश के हवाई अड्डों पर मूर्ति चोरी मामले में सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

एहतियात के तौर पर भी देश भर के रेलवे स्टेशनों में भी चौकसी बरतने के लिए कहा गया है ताकि आरोपी किसी भी मार्ग से मूर्ति को देश से बाहर न ले जा सके। एडीजीपी ने कहा कि मामले की जांच में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि मूर्ति मामले में दूरभाष नंबर 09418454949 और 01902224700 पर एसपी कुल्लू को जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

हिमाचल के शक्तिपीठों और मंदिरों में हाई अलर्ट

अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ मंदिर में चोरी की घटना के बाद प्रदेश भर के मंदिरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी कर मंदिरों की सुरक्षा के कडे़ कदम उठाने को कहा गया है। प्रदेश में शक्तिपीठों के अलावा ऐसे दर्जनों मंदिर हैं, जहां देवी देवताओं के पास करोड़ों की संपत्ति है। प्रदेश में सभी मंदिरों में हाई अलर्ट जारी करने की पुष्टि डीजीपी संजय कुमार ने की है।

उन्होंने कहा कि मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस पुख्ता प्रबंध करने जा रही है। पुलिस को शक है कि चोरों ने जिस प्रकार से कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, उसी प्रकार से अन्य मंदिरों में भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

इसके अलावा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। होटलों और अन्य स्थानों में छापामारी हो रही है। उन्होंने कहा कि हर जिले में मंदिरों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के लिए जिले के एसपी को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें