कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि मार्च माह के अंत में लाहौल घाटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता करवाने का फैसला लिया है। इस प्रतियोगिता के लिए 30 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है।
लाहौल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 30 लाख रुपये की राशि मंजूर हो गई है। प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मार्च अंत में यह प्रतियोगिता करवाई जानी प्रस्तावित है। प्रतियोगिता से पहले एक्सपर्ट की टीम स्की ढलान को चिन्हित करेगी। लाहौल में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के स्कीयर आरिफ खान भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति जिले की काजा घाटी पहले ही आईस हाकी स्टेडियम बनने से सुर्खियों में आ चुकी है। अब लाहौल घाटी की वादियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता से इस खेल को और पहचान मिलेगी।
मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि मार्च माह के अंत में लाहौल घाटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता करवाने का फैसला लिया है। इस प्रतियोगिता के लिए 30 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में दर्जनों अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्की ढलानें मौजूद हैं। खेल को बढ़ावे के साथ युवाओं के लिए यहां रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।