बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट परिसर को रोरिक विरासत के रूप में विकसित करने के साथ.साथ कलाकारों, विद्वानों, विशेषज्ञों के लिए विश्राम गृहों का निर्माण किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि रोरिक मेमोरियल संग्रहालय परिसर रोरिक हाउस की बहाली
को शामिल करके सृजित किया जाएगा। बोर्ड ने बैठक में इंटरनेशनल रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट गैलरी/संग्रहालयों में प्रवेश शुल्क की दरें तथा हेलेना रोरिक कला अकादमी में प्रवेश शुल्क और मासिक शुल्क की दरें निर्धारित करने का भी निर्णय लिया। बैठक में भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव के अलावा वन
मंत्री गोविंद ठाकुर, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं एसीएस श्रीकांत बाल्दी, राष्ट्रीय रोरीक समिति के अध्यक्ष एलेग्जेंडर लॉस्युकोव, ट्रस्टी अशोक ठाकुर और एसएस चंदेल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भाषा संस्कृति सचिव अरुण कुमार शर्मा ने किया।