फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मां और बेटे के मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला शुरू

Thu, 03 Nov 2022 05:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

मां रेणुका और पुत्र परशुराम के अलौकिक मिलन और समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का गुरुवार को आगाज हो गया। प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान परशुराम के माता रेणुकाजी से भावनात्मक मिलन के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला वीरवार को शुरू हो गया। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने देवताओं की पालकी को कंधा देकर रवाना किया। शोभायात्रा की अगवानी भी की। मुख्य सचिव ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। कहा कि यह मेला प्रदेश की लोक संस्कृति में अपनी एक अलग और अमिट पहचान रखता है। इसके प्रति हजारों लोगों की श्रद्धा, आस्था और विश्वास पर टिका हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मान्यताओं व परंपराओं को बरकरार रखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन


इस तरह के ऐतिहासिक आयोजनों से हमें सबक भी लेना चाहिए कि पूर्व काल में लोग किस तरह से अपनी मर्यादाओं का पालन किया करते थे। उन्होंने मेला मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उपायुक्त रामकुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, एडीसी मनेश कुमार यादव, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी, तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें