कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के मार्गदर्शन में दशहरा उत्सव को नया स्वरूप देने की कोशिश की गई। आईसीसीआर (इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स) ने कुल्लू दशहरा को अपने वार्षिक कैलेंडर में शामिल किया है, जिससे उत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक दल यहां आएंगे। बैठक में मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, जिप अध्यक्ष पंकज परमार, नप अध्यक्ष गोपल कृष्ण महंत, उपायुक्त तोरुल एस रवीश, एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एडीसी अश्वनी कुमार, भगवान रघुनाथ के प्रतिनिधि दानविंदर सिंह, देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर उपस्थित रहे।