फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहराः देव समागम में आएंगे 292 देवी देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अक्तूबर से शुरू होने वाले हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौ अक्तूबर तक चलने वाले इस देव समागम में इस बार 292 देवी देवता शामिल होंगे।
विज्ञापन


देवी-देवताओं की अहम भागेदारी रहने और दशहरा उत्सव की शान को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन 292 देवी-देवताओं को बुलावा पत्र भेज दिए हैं। इन सबके के मेले में शामिल होने की उम्मीद है। एडीएम कुल्लू विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि दशहरा उत्सव की असली शान और पहचान देवी देवताओं के आने से बनती है।

दशहरा उत्सव कमेटी कुल्लू ने देवी हिडिंबा, बिजली महादेव, अधिष्ठाता खुडीजल, टकरासी नाग, कोट पझारी, चोतरू नाग, आदि ब्रह्मा, माता बूढ़ी नागिन घियागी सहित 292 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुर विवाद के कारण नहीं आएंगे ये देवता

डीसी एवं दशहरा कमेटी अध्यक्ष राकेश कंवर ने कहा कि धुर विवाद के चलते देवता बालूनाग और श्रृंगाऋषि को निमंत्रण पत्र नहीं भेजे गए हैं। बावजूद इसके अगर ये देवता मेले में आते हैं तो इन्हें नियमानुसार नजरबंद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं को किसी तरह की समस्या न आए, इसका ध्यान रखा जाएगा। एडीएम ने कहा कि जिले के 292 देवी-देवताओं को दशहरा समिति की ओर से निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं।

ये पत्र देवी-देवताओं के कारदारों को संबंधित एसडीएम तथा तहसीलदारों के माध्यम से भेजे गए हैं। मेले को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस दशहरे में हर साल लाखों लोग शामिल होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें