फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला की पिच पर खूब बरसेंगे रन, मैच को लेकर युवा क्रेजी

Sun, 15 Sep 2019 11:01 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की पिच पर रनों की बरसात हो सकती है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। रविवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है।

विज्ञापन


इससे पहले भी दो अक्तूबर, 2015 को खेले गए टी-20 मैच में दोनों टीमों ने 40 ओवर में 200 रन बनाए थे। इस मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने यह मैच जीत लिया था।

वहीं, रविवार को खेले जाने वाले पहले मैच में मेहमान टीम युवा जोश के साथ मैदान में उतरेगी। हाल ही में वेस्टइंडीज से तीनों फार्मेट में जीत के साथ लौटी टीम इंडिया जोश के साथ जीत का जोर लगाएगी।
विज्ञापन


लंबे समय बाद धर्मशाला में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच को लेकर पहाड़ के युवा भी जोश से भरे हुए हैं। हिमाचल के अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर से भी दर्शक मैच देखने के लिए धर्मशाला पहुंचते हैं।

हालांकि, विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया का पलड़ा मेहमान टीम पर भारी लग रहा है, लेकिन युवा जोश से भरपूर क्विंटन डीकॉक की अगुवाई में अफ्रीकी टीम को भी कमजोर नहीं आंका जा सकता।

मेहमान टीम के पास कगिसो रबाडा जैसा विश्वस्तरीय गेंदबाज है। डेविड मिलर टीम के मध्यक्रम को मजबूती देते हैं। क्विंटर डीकॉक का बल्ला चला तो किसी भी गेंदबाज के लिए उन्हें रोकना मुश्किल होगा।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की नींव रखने में कामयाब होते हैं तो भारतीय टीम बड़ा स्कोर बना सकती है। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली की मौजूदगी टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देती है।

विज्ञापन

घरेलू मैदान पर एक भी टी-20 मैच नहीं जीत पाई है टीम इंडिया

- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया टी-20 मुकाबलों में अब तक दक्षिण अफ्रीका से अपने घरेलू मैदान पर एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। भारत में दोनों टीमों के बीच सिर्फ दो टी-20 मैच खेले हैं। इनमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने विदेशी जमीन पर दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले 11 मैचों में से आठ में जीत दर्ज की है।
--
आज के मैच में टॉस रहेगा अहम
पहले टी-20 मैच में टॉस अहम भूमिका निभाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने अक्तूबर 2015 में भारत के खिलाफ दोनों टी-20 मुकाबलों में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले मैच में भारतीय टीम 20 ओवर में 199 और दूसरे में 17.2 ओवर में सिर्फ 96 रन ही बना पाई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें