फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला: पिचों को बारिश से बचाने के लिए कवर खरीदेगी एचपीसीए

Sun, 30 Jul 2023 01:17 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

अगस्त में ग्राउंड स्टाफ को पिचों को कवर करने के लिए दो नए लाइट वेट पिच कवर उपलब्ध हो जाएंगे ताकि बारिश के दौरान कर्मी कवरों से पिच को चंद मिनटों में ही ढक सकें।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट मैदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के प्रस्तावित पांच मैचों से पहले एचपीसीए प्रबंधन मैदान की पिच को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करेगा। अगस्त में ग्राउंड स्टाफ को पिचों को कवर करने के लिए दो नए लाइट वेट पिच कवर उपलब्ध हो जाएंगे ताकि बारिश के दौरान कर्मी कवरों से पिच को चंद मिनटों में ही ढक सकें। पिचों की घास की काटने के लिए दो ग्रास कटर आ चुके हैं। इसके अलावा पिचों की रोलिंग के लिए मैनुअल रोलरों का एक सेट में भी खरीदा जाएगा। 

विज्ञापन


इसमें 1500, 1000 और 750 किलोग्राम भार के तीन रोलर होंगे। इनसे पिचों की रोलिंग करने में मदद मिलेगी और मैनुअल तरीकेे से बेहतर पिचें बनाने को काम हो सकेेगा। मैदान की आउट फील्ड से घास काटने के लिए भी दो ग्रास कटर भी उपलब्ध होंगे। एक आउट फील्ड ग्रास कटर धर्मशाला स्टेडियम पहुंच गया है। विश्व कप के मैचाें से पहले एचपीसीए के पिच क्यूरेटर की ओर बेहतर तैयारियों को प्रबंधन को नए उपकरण खरीदने का प्रस्ताव दिया गया था। जल्द ही यह सभी उपकरण धर्मशाला पहुंच जाएंगे।

प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि मैदान और पिचों के लिए नए उपकरण खरीदे जा रहे हैं। पिचों के लिए दो लाइट वेट कवर, दो पिच ग्रास कटर, दो आउट फील्ड ग्रास कटर और तीन मैनुअल रोलरों का सेट शामिल हैं।  नए उपकरणों के आने से मैदान और पिच में काम करने में मदद मिलेगी। स्टेडियम में पिचों की रेनोवेशन का काम भी चल रहा है। पिचों में भिवानी से लाई काली मिट्टी बिछाई जा रही है। प्रयास रहेगा कि विश्व के मैचों में अच्छी पिचें तैयार कर खिलाड़ियों को अलग अनुभव दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें