फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में सवा दो साल बाद इस दिन होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच

Wed, 05 Jun 2019 12:00 PM IST
Krishan Singh राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर है। धौलाधार के पहाड़ों की गोद में बसे धर्मशाला को करीब सवा दो बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी मिली है।

विज्ञापन


धर्मशाला स्थित एचपीसीए के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अगले साल 12 मार्च को एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

बीसीसीआई (क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया) ने साल 2019-20 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह मैच 12 मार्च, 2020 को खेला जाएगा। 

इसके अलावा टी-20 क्रिकेट मैचों की फ्रीडम ट्रॉफी सीरीज का भी एक मैच एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला की झोली में आया है। यह मुकाबला इसी साल 15 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि धर्मशाला में टी-20 मैच किन देशों की टीमों के बीच होगा। सीरीज में बंगलादेश, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वेे और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल हैं। 

विज्ञापन

साल 2017 के बाद नहीं हुआ कोई मैच

फाइल फोटो
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में साल 2017 के बाद कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ। मार्च, 2017 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ धर्मशाला में टेस्ट मैच खेला था, जबकि 10 दिसंबर, 2017 को श्रीलंका के साथ भारत का एकदिवसीय मैच हुआ। वहीं मार्च 2015 में टी-20 वर्ल्ड कप के 10 मैचों के बाद यहां पर कोई भी टी-20 मैच नहीं हुआ था।

युवाओं के खिलेंगे चेहरे
लंबे समय से एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैच न होने से प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे मुर्झाए थे। बीसीसीआई के 2019-20 के लिए जारी शेड्यूल में दो मैच धर्मशाला को मिलने से एक बार फिर युवाओं के चेहरे खिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें