फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में 21 और 22 मार्च को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Sat, 25 Jan 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी की ओर से शुक्रवार को 21 से 22 मार्च तक कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में प्रगति चुनौतियां एवं समाधान विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में विवरिणका जारी की गई।
विज्ञापन

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 21 एवं 22 मार्च को औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को अखिल भारतीय कृषि छात्र परिषद (आईसा) की ओर से प्रायोजित किया जाएगा।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के डीन डॉ. धर्मपाल शर्मा की ओर से विवरणिका के प्रथम फ्लायर को सभी कमेटी सदस्यों एवं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में जारी किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के फिल्म एवं फोटो अधिकारी महेंद्र चौहान ने कहा कि शीघ्र ही मार्च माह में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के संदर्भ में रूपरेखा तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें