फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: प्रो बंसल बोले- लाहौल-स्पीति में पर्यटन की अपार संभावनाएं

Sat, 26 Nov 2022 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (लाहौल-स्पीति)

सार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और इंडियन टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी कांग्रेस की ओर से चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जा रहा है। 
विज्ञापन
सिस्सू में शिक्षाविद व शोद्यार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल-स्पीति अपनी प्रकृतिक सुंदरता के लिए देशभर में जाना जाता है। इस स्थान पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने सिस्सू में आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन कही। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और इंडियन टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी कांग्रेस की ओर से चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति देश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। उन्होंने कॉन्फ्रेंस में आए लोगों से भी कहा कि वह लाहौल घाटी के बारे में अनुभवों को सांझा करे, जिससे सभी अनुभवों को मिलाकर उसे एक किताब का रूप दिया जाए। यह किताब यहां आने वाले पर्यटकों के लिए लाभदायी साबित होगी। 

विज्ञापन


इस दौरान देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने सिस्सू में हुए तकनीकी सत्र के साथ सिस्सू और मनाली का भ्रमण किया। इस सत्र में प्रो. संदीप, प्रो. दीपक राज और प्रो. प्रशांत गौतम ने भी लाहौल-स्पीति में पर्यटन के बारे में विचार प्रकट किए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद, पर्यटन विभाग के डीन प्रो. सुमन शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष नाग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें