वन मंत्री ने कॉलेज के वनस्पति विभाग की सहायक आचार्य डॉ. तारा सेन की ओर से तैयार की गई वेबसाइट और स्मारिका का शुभारंभ किया। आयोजन समिति को मंत्री ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. राधारमण शास्त्री ने भी विचार रखे। जर्मनी की अमरई विलरट ने सहज योग तकनीकी विषय, डॉ. एसएस सामंत ने भारतीय हिमाचल क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के संबंध में जैव विविधता संरक्षण तथा प्रबंधन विषय, चीन से आए प्रो. एमएस सैनीचै ने पर्यावरण अध्ययन में नई तकनीकें विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।
सम्मेलन में 300 शोध पत्र किए जाएंगे प्रस्तुत
संयोजक सहायक प्रो. संजीत ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन में 300 शोध पत्र विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान वनमंत्री की पत्नी रजनी ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष रणबीर ठाकुर, अरण्यपाल उपासना, वनमंडल अधिकारी एसएस कश्यप, कुल सचिव राजीव कुमार, अमेठी विवि गुरुग्राम से अतुल ठाकुर, पूर्व प्राचार्य प्रो. कमलकांत, प्रो. तुलसी रमण, प्राध्यापक संगठन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।