फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में यहां बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सीएम ने दी जानकारी

Tue, 27 Aug 2019 11:49 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिला के नागचला पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना प्रस्तावित है। इसके लिए 3490-33-20 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। इसमें से 3160-18-04 बीघा भूमि निजी और 330-15-16 बीघा भूमि सरकारी है। सोमवार को नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्थिति स्पष्ट की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा सत्र: धारा 118 को लेकर सीएम जयराम ने कही बड़ी बात
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि प्रदेश सरकार के आग्रह पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली ने स्थल निरीक्षण कर नागचला को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे की स्थापना के लिए पूर्व व्यवहार्यता रिपोर्ट के आधार पर उपयुक्त पाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर भारत सरकार के साथ आगामी कार्यवाही को लेकर विचार विमर्श सतत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें