फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

Fri, 11 Nov 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू हो गया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मेले में चार दिन तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। पिछले सालों की तरह इस बार भी मेले में लोगों का भारी सैलाब उमड़ आया है।
विज्ञापन


मेले के दौरान अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि माना जाता है। लेकिन इसको देवभूमि बनाए रखने के लिए युवाओं को नशे से दूर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की वन, भूमि आदि का सही इस्तेमाल कर ही इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 14 नवंबर को मेले का समापन करेंगे। इस दौरान जिला किन्नौर के किसान अपनी फसलें, ऊनी वस्तुओं को बेचने के लिए आएंगे और साथ ही घोड़ों की बिक्री भी की जाएगी। मेले के सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें स्कूल बच्चे और स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ब्वायज स्कूल ग्राउंड में होगा। इससे पहले राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल ने मेला मैदान में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

व्यापारियों ने सजाया सामान
हर साल की भांति इस बार भी बड़ी संख्या में व्यापारी लवी मेले में जुट गए हैं। स्टालों और दुकानों के लिए पहले ही मेला मैदान तैयार कर दिया गया है। जिला किन्नौर, रामपुर के स्थानीय व्यापारी, खंपा व्यापारी, चंबा और कुल्लू जिले के व्यापारी भी अपना तैयार माल बेचने के लिए यहां आते हैं। इनके अलावा बाहरी राज्यों के व्यापारी भी सामान बेचने के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें