फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नादौन में अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल शुरू, 55 महाविद्यालयों के 1000 विद्यार्थी ले रहे भाग

Tue, 21 Nov 2023 04:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)

सार

नादौन में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के 55 महाविद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थी लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य की स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के 55 महाविद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थी लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य की स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति, कालेज प्रबंधन, सभी प्रतिभागियों और प्रभारी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई के साथ सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां भी  आवश्यक हैं। ये गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को नये आयाम प्रदान करती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग 11 महीने के कार्यकाल के दौरान कॉलेज प्रवक्ताओं के सैकड़ों पद भरे हैं। सरकार ने तीसा और भरमौर जैसे दूरदराज क्षेत्रों के कालेजों सहित प्रदेश के सभी नए एवं पुराने कालेजों में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की है। इससे पहले मेजबान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने विधानसभा अध्यक्ष, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा यूथ फेस्टिवल के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी। महाविद्यालय की सीएसए अध्यक्ष अंशिमा राणा ने भी विद्यार्थियों की ओर से सभी का स्वागत किया। डॉ. वीके जुनेजा और डॉ ऋतिका ने कार्यक्रम का संचालन किया। मेजबान महाविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उदघाटन समारोह में जिलाधीश हेमराज बैरवा, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, अन्य अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं सांस्कृतिक दल प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें