फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हमीरपुर कॉलेज ने जीते चार पदक

Tue, 21 Nov 2023 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा  प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने जानकारी दी कि हमीरपुर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में चार पदक जीते। 
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय महाविद्यालय धामी शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से लगभग 20 महाविद्यालय के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा  प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने जानकारी दी कि हमीरपुर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में चार पदक जीते। उन्होंने कहा कि 74 किलो भार वर्ग में अभिषेक, शिखा ने 49 किलो भार वर्ग और 73 किलो भार वर्ग में आंचल ने कांस्य पदक जीता।  प्रियंका ने 74 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया तथा टीम इंचार्ज प्रो अंजना, प्रो. रोहित तथा डॉ. पवन वर्मा को भी बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें