फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत के लिए खुफिया एजेंसियों ने बिछाया जाल, इस डेरे पर है नजर

Mon, 25 Sep 2017 02:16 PM IST
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के मामले में रोहतक जेल में 20 साल की सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश के लिए खुफिया एजेंसियां पालमपुर के चचियां स्थित नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


एजेंसियों को अंदेशा है कि वह पालमपुर में भी आ सकती है। डेरा सच्चा सौदा का चचियां (पालमपुर) में प्रदेश का सबसे बड़ा डेरा है, जो करीब तीन सौ कनाल तक फैला है। हनीप्रीत की तलाश में अभी तक हरियाणा पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने चचियां डेरे में कोई नजर नहीं दौड़ाई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

अब तक नहीं लगा कोई सुराग

- फोटो : social media
इस कारण यह डेरा हनीप्रीत के लिए महफूज भी माना जा रहा है। हनीप्रीत की तलाश में अभी तक खुफिया एजेंसियां और हरियाणा पुलिस नेपाल से लेकर राजस्थान तक की खाक छान चुकी हैं। लेकिन अभी तक हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं लगा है।

हनीप्रीत कहीं चचियां डेरे में शरण न ले, इसे देखते हुए प्रदेश की खुफिया एजेंसियां इस डेरे पर अपनी नजर रखे हुए हैं। पुख्ता सूत्रों की मानें तो हनीप्रीत चचियां डेरे में पहले कई बार आ चुकी है और वह इस डेरे से काफी हद तक वाकिफ हैं।

हनीप्रीत गुरमीत की फिल्म एमएसजी का निर्देशन भी चचियां के आसपास कर चुकी हैं। उधर, खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि वे डेरे की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें