फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर शुरू, 24 घंटे होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी एसआर ओझा ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर पर 6.94 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत हिमाचल की जेलें अब इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़ गई हैं। इसका मुख्यालय आदर्श कारागार कैथू में स्थापित किया है। यहां से प्रदेश की 14 जेलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की एक साथ निगरानी हो सकेगी।

प्रदेश कारागार और सुधार विभाग के महानिदेशक संजीव रंजन ओझाा ने मंगलवार को इस नए और आधुनिक कंट्रोल कमांड सेंटर का शुभारंभ किया। कमांड सेंटर से जेल के अंदर कैदियों की हर संदिग्ध गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। जेल प्रशासन की ओर से इस परियोजना पर 6.94 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। प्रदेश आईटी विभाग ने टीएनएसपीएल कंपनी के साथ मिलकर इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर को पांच महीने में तैयार किया है। कमांड कंट्रोल सेंटर का मुख्य उद्देश्य वास्तविक समय में जेलों की सुरक्षा और कामकाज की निगरानी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आईसीसीसी जेल प्रशासन के साथ विभिन्न जेल के बाहर से कई प्रकार के डेटा को एकीकृत करता है। आईसीसीसी जेलों में मौजूद सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा अलार्म और जेल प्रशासन से रिपोर्ट प्राप्त करता है। इसके अलावा आईसीसीसी जेलों में होने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तेजी से प्रतिक्रिया प्रदान करने में सक्षम है। जेल प्रशासन के मुताबिक इससे हिमाचल की जेलों में सुरक्षा का एक न्या स्तर स्थापित होगा। कैथू जेल उप अधीक्षक प्रकाश चंद वर्मा ने बताया कि यह नया और आधुनिक केंद्र राज्य की सभी जेलों में सीसीटीवी निगरानी का मुख्य केंद्र है। यह बंदियों, कर्मचारियों और समाज के लिए सुरक्षित और बेहतर माहौल बनाने में मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर डीआईजी अनुपम शर्मा, वरिष्ठ एआईजी जय गोपाल लोदटा, मुख्य कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, आईटी स्टेट हेड आलोक तोमर, टीएनएसपीएल कंपनी से गोपाल, आवेश सहित कार्यालय अधीक्षक कुलदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें