फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लावारिस कुत्तों को लगेंगे टीके, टास्क फोर्स गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
टास्क फोर्स में आठ सदस्य शामिल
विज्ञापन

दो डॉक्टर और वन विभाग के अधिकारी भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में घूम रहे सभी लावारिस कुत्तों को एंटी रैबीज के टीके लगाए जाएंगे। शहर में लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक के बाद नगर निगम ने यह फैसला लिया है। जुलाई से सभी वार्डाें में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा राजधानी में पहली बार सिटी टास्क फोर्स का भी गठन कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार केंद्र सरकार के साल 2030 तक रैबीज को खत्म करने के अभियान के तहत इस टास्क फोर्स का गठन किया है। आयुक्त भूपेंद्र अत्री की अध्यक्षता वाली इस फोर्स में संयुक्त आयुक्त, निगम स्वास्थ्य अधिकारी, वीपीएचओ, डीएसओ, आईजीएमसी और डीडीयू से दो डॉक्टर और वन विभाग के एक अधिकारी को भी सदस्य बनाया है। इस फोर्स का मकसद शहर में लावारिस कुत्तों की वैक्सीनेशन सुनिश्चित करना, रैबीज के मामले आने पर इसकी निगरानी करना आदि रहेगा। यदि अस्पतालों में रैबीज का कोई मामला आता है तो इसकी सूचना इस फोर्स को दी जाएगी। इसी तरह यदि किसी कुत्ते में रैबीज के लक्ष्य मिलते हैं तो नगर निगम को इसकी सूचना देना अनिवार्य होगा। नगर निगम के अनुसार शिमला शहर में अभी रैबीज का कोई मामला नहीं है लेकिन कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए सभी लावारिस कुत्तों की वैक्सीनेशन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें