फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाए गए कॉलेज किए जाएंगे खाली, शिक्षा सचिव ने भेजा पत्र

Tue, 16 Jun 2020 10:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से प्रदेश में लौट रहे लोगों के रहने के लिए संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाए गए सूबे के डिग्री कॉलेज खाली किए जाएंगे। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने सभी जिला उपायुक्तों को कॉलेजों में नए लोगों को नहीं रखने का पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में परीक्षाएं करने से पहले परिसरों को सैनिटाइज करने के लिए पर्याप्त समय चाहिए है। ऐसे में जो लोग अभी कॉलेजों में रखे गए हैं, उनकी समयावधि पूरी होने के बाद कॉलेजों को खाली कर दिया जाए।

विज्ञापन


अब नए लोगों को कॉलेज परिसरों में संस्थागत क्वारंटीन ना किया जाए। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश के कई कॉलेजों को जिला प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाया है। अब जुलाई से कॉलेजों को परीक्षाओं के लिए खोला जाना है। ऐसे में परिसरों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाना जरूरी है।

ऐसे में अब नए लोगों को कॉलेजों में ठहराने का जिला प्रशासन बंदोबस्त न करे। जो लोग अभी रखे गए हैं, उन्हें रखने की समयावधि पूरी होते ही कॉलेजों को खाली कर दिया जाए। शिक्षा सचिव ने बताया कि कॉलेजों के खाली होते ही वहां सैनिटाइजेशन शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों में परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार का भय न रहे। इसके लिए जिला उपायुक्तों को कॉलेजों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों से मुक्त करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें