फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में जाने की बजाय पुलिस कर्मियों से झगड़ा कर घर पहुंचा था कोरोना पॉजिटिव

Sat, 18 Apr 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh कपिल डोगरा, अमर उजाला, चुवाड़ी/चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पड़ोसी राज्य पंजाब के डेराबस्सी से कर्फ्यू के दौरान घर लौटने की जिद में हिमाचल के चंबा जिले के भटियात हलके का कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति दो अन्य व्यक्तियों सहित हटली में पुलिस नाके पर जवानों से बहस कर क्वारंटीन केंद्र जाने के बजाय घर चला गया था। उसने पुलिस को होम क्वारंटीन रहने की बात कही थी। वह 27 मार्च को घर पहुंच गया था। इन तीन लोगों के खिलाफ चुवाड़ी थाने में मामला भी दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


एक अप्रैल को सरकार की ओर से जारी बाहरी जिलों और राज्यों से घर पहुंचे लोगों को क्वारंटीन सेंटर पहुंचाने के निर्देशों के बाद व्यक्ति को थुलेल स्थित क्वारंटीन केंद्र में रखा गया। अब यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर बफर क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों सहित वहां तैनात स्टाफ के 70 सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे थे। अब कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी में है।

सीएमओ चंबा राजेश गुलेरी ने व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेजने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के करीबियों के सैंपल शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे। उधर, थाना प्रभारी चुवाड़ी रोहित गुलेरिया ने बताया कि 27 मार्च को हटली स्थित नाके पर तैनात पुलिस जवानों से बहस करने पर उक्त व्यक्ति सहित दो अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें