फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निरीक्षण में खुलासा, आपदा के तीन साल बाद भी नए मकान नहीं बना पाए कई परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश पर रविवार को आपदा प्रभावितों के घरों का जायजा लेने फील्ड में उतरे एसडीएम, कई जगह अधूरे मिले मकान
2023 में आई आपदा में जिले में कुल 405 मकानों को पहुंचा था नुकसान, इनमें से सिर्फ 175 को ही जारी हुई हैं तीनों किस्तें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। साल 2023 में भारी बारिश के कारण आई आपदा से टूटे मकानों में रहने वाले सैकड़ों प्रभावित परिवार तीन साल भी अपने लिए मकान तैयार नहीं कर पाए हैं। इनमें ज्यादातर परिवार खुद मकान बनाने में देरी कर रहे हैं तो कई लोगों को निर्माण कार्य में पैसों की कमी भी आड़े आ रही है।
आपदा प्रभावितों की मदद के लिए प्रदेश सरकार घर बनाने के लिए सात लाख रुपये की राहत राशि दे रही है। साल 2023 और 2025 के कितने आपदा प्रभावितों ने अपने लिए मकान तैयार किए, इसका जायजा लेेने के लिए रविवार को शहर समेत जिलाभर के सभी 12 एसडीएम फील्ड में उतरे। उपायुक्त के निर्देश पर इन्होंने अपने-अपने क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों के निर्माणाधीन मकानों का जायजा लिया। इसकी पूरी रिपोर्ट अब फोटो के साथ उपायुक्त को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार निरीक्षण में कई जगह प्रभावित परिवारों के मकान अधूरे मिले हैं। इनका निर्माण जल्द पूरा करने को कहा गया है। कुछ जगह मकानों में छत लगाने का काम बचा है। निर्माण अधूरा रहने के पीछे काम में देरी और पैसों की कमी बड़ा कारण है। जिला प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि दी जा रही है। कुल सात लाख रुपये की राहत राशि तीन किस्तों में जारी होती है। निर्माण के तीन चरणों के अनुसार यह राशि तय की गई है। 2023 के ज्यादातर प्रभावितों को पूरी राशि दी जा चुकी है जबकि 2025 के प्रभावितों को भी चार लाख रुपये के रूप में पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


405 में से सिर्फ 175 को ही पूरा पैसा
उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार साल 2023 में जिले में कुल 405 मकानों को नुकसान पहुंचा था। इन्हें सरकार की ओर से घर बनाने के लिए राहत राशि दी जा रही हैं। हालांकि, 405 में से सिर्फ 175 परिवार ही ऐसे हैं जिन्हें राहत राशि की तीनों किस्तें जारी की गई हैं। प्रशासन के अनुसार मकान में छत लगने तक पूरा पैसा मिलता है यानि इनका इनका निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बाकी परिवारों का निर्माण अधूरा है, इसीलिए सारा पैसा नहीं मिला है। 366 परिवारों को पहली जबकि 254 को दूसरी किस्त मिली है। राहत पैकेज 2025 के तहत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 115 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें