फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली गोलीकांडः गोली से घायल कर्मी बोला - रसूखदारों ने रची साजिश

Thu, 03 May 2018 09:45 AM IST
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में भर्ती पीडब्ल्यूडी के  कर्मचारी गुलाब सिंह (55) की हालत अभी भी नाजुक है। अमर उजाला के संवाददाता से बातचीत में गुलाब सिंह ने बताया कि रसूखदारों ने साजिश रची थी। 

विज्ञापन


अवैध रूप से बने होटल के निर्माण पर कार्रवाई करने के कोर्ट के आर्डर थे। आर्डर पर जब टीसीपी महिला अधिकारी शैल बाला प्रशासन व पुलिस बल के साथ होटल पर कार्रवाई करने पहुंचीं, वहां पहले से ही कई लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को रोकने के लिए तैयार बैठे थे। 

महिला अधिकारी शैल बाला ने कोर्ट के आर्डर का हवाला देते हुए उन्हें अपनी कार्रवाई करने देने के लिए कहा, लेकिन जब टीम मंढोधार में नारायणी होटल पर कार्रवाई करने पहुंची, तभी कुछ लोगों ने टीम के साथ झड़प शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इतनी देर में होटल के मालिक के बेटे ने रिवाल्वर निकालकर महिला अधिकारी शैल बाला पर दो से तीन राउंड फायर कर दिए। जब गोली मारकर हत्या की, तब वे महिला अधिकारी के साथ ही थे। 

सोची समझी योजना के तहत की हत्या

शैल बाला की हत्या गेस्ट हाउस की मालकिन के बेटे विजय ठाकुर ने सोची समझी योजना के तहत की, क्योंकि जब विजय ठाकुर अधिकारी के पास पहुंचा, उसने रिवाल्वर अपने कपड़ों के बीच में दबा रखा था।

होटल मालिक जो बयान दे रहे हैं कि झड़प के चलते गलती से गोली चली है, ये सब गलत बयान हैं। हकीकत यह है कि जब महिला अधिकारी शैल बाला कोर्ट के आर्डर को दिखाकर होटल मालिकों को कार्रवाई में अड़चन पैदा न करने को लेकर समझा रहीं थी।

 होटल मालिक के बेटे विजय ठाकुर ने आकर पहले महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी की। इसके बाद विजय ठाकुर ने अपना रिवाल्वर निकालकर महिला अधिकारी पर दो से तीन राउंड फायर कर दिए।

इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुलाब सिंह ने कहा कि जब उन्होंने विजय ठाकुर को रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर भी गोली दाग दी, जो बाईं ओर छाती और फेफड़े के बीच में लगी।

बुधवार शाम तक 6 यूनिट खून चढ़ चुका था

अमर उजाला के संवाददाता ने जब घायल गुलाब सिंह से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी हालत बहुत खराब थी। इसके बावजूद उन्होंने संवाददाता से बातचीत की।

गोली लगने के कारण गुलाब सिंह के शरीर से बहुत खून बह चुका था। बुधवार शाम 5 बजे तक गुलाब सिंह को 6 यूनिट तक खून चढ़ाया जा चुका था। डॉक्टरों का कहना है कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, अभी भी गुलाब सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

 
विज्ञापन

गुलाब सिंह के भतीजे ने कहा उसकी बहनों को दी जाए सुरक्षा

पीजीआई में उपचाराधीन घायल गुलाब सिंह के भतीजे बलवंत ठाकुर ने कहा कि उनके चाचा की दो बेटी हैं, जोकि इस समय धर्मपुर और सोलन में कॉलेज में पढ़ रही हैं।

गुलाब सिंह के भतीजे बलवंत ठाकुर ने कहा कि गांव में माहौल खराब है, होटल मालिक बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बलवंत ठाकुर ने हिमाचल सरकार से मांग की है कि उनकी चाची और उनकी दोनों बेटियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें