फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: सिड्डू के स्वाद के साथ गतिरोध तोड़ने की पहल

Thu, 04 Mar 2021 10:49 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही तनातनी पर विराम लग जाने के संकेत हैं। छह दिन से लगातार बने इस गतिरोध को तोड़ने के लिए बुधवार को हुई पहल से यह उम्मीद बंधी है। कांग्रेस के कुछ विधायकों, माकपा विधायक और जयराम सरकार के एक मंत्री की बंद कमरे में हुई बैठक इसी ओर इशारा कर रही है। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में सभी ने लजीज हिमाचली व्यंजन सिड्डू के स्वाद के चटखारे लेते हुए गतिरोध तोड़ने के लिए रास्ता तलाशने का प्रयास किया।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा स्थित कक्ष में हुई इस अहम बैठक में दोनों पक्षों ने जनहित में गतिरोध को समाप्त करने की जरूरत महसूस की। माना गया कि प्रदेशवासियों से सीधे जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा विपक्ष की मौजूदगी में हो। बीच का रास्ता निकालकर गतिरोध को विराम देने के लिए इस पहल को अंजाम तक पहुंचाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। हालांकि, दो घंटे तक चली इस माथापच्ची में दोनों पक्ष किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं। माना जा रहा है कि बातचीत की यह कड़ी अभी और आगे बढ़ेगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जगत सिंह नेगी, माकपा विधायक राकेश सिंघा और प्रदेश सरकार के एक मंत्री भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें