पहाड़ी राज्य हिमाचल में विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही कुशल बनाने के लिए शुरू वोकेशनल एजुकेशन की संपूर्ण जानकारी एक क्लिक करने पर ही मिल जाएगी। एनएसक्यूएफ वेब पोर्टल पर यह जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल को एक ट्रेनर ने ही तैयार किया है।
इस पोर्टल में डाटा फीड करने और इसमें आने वाली सभी तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी कंप्यूटर साइंस एक्सपर्ट वोकेशनल ट्रेनरों को देंगे। यह ट्रेनिंग जिला प्रशिक्षण संस्थान सोलन (डाइट) में दी जाएगी। सोमवार से प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ डाइट प्रिंसिपल संजीव ठाकुर ने किया।
इसमें पूरे प्रदेश से मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और बैंकिंग एंड फाइनेंस सहित शारीरिक शिक्षा के 57 ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण 20 चरणों में होगा। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रदेश भर से आए वोकेशनल ट्रेनर्स का डाइट प्राचार्य ने स्वागत किया।
इसके बाद सभी ट्रेनर्स की पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा किया गया। डाइट कोऑर्डिनेटर कमनीश ठाकुर ने प्रशिक्षण का महत्व बताया। साथ ही प्रदेश में वोकेशनल एजुकेशन स्कीम और नेशनल क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क लागू करने पर प्रकाश डाला।