हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र मंडी के सराज के जंजैहली में एसडीएम कार्यालय बंद करने से संबंधित अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रमनियन और अनूप चिटकारा की खंडपीठ ने चेतराम की ओर से दायर याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश पारित किए। गौरतलब है कि जयराम सरकार के फैसले को हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है और इस स्थिति में अब एसडीएम कार्यालय जंजैहली नहीं, थुनाग में रहेगा।
इस मामले के अनुसार पूर्व की कांग्रेस सरकार ने सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में 27 जून 2016 को एसडीएम कार्यालय खोला था। पूरा मामला सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यह काफी सुर्खियों में रहा।
जंजैहली और आसपास के इलाके के लोगों ने जमकर इसका विरोध किया और एक महीने से अधिक समय तक आंदोलन किया। ग्राम पंचायत चुनाव संघर्ष समिति ने सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट में 4 जनवरी 2018 को खारिज कर लिया था।