फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिला सफाई मित्रों को दी सर्वाइकल कैंसर की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। निष्काम सृजन फाउंडेशन ने वीरवार को न्यू शिमला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर निगम की महिला सफाई मित्रों के लिए सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया। शिविर में पैप-स्मियर टेस्ट किए गए। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्त्री रोगों की प्रारंभिक पहचान करना था। इस दौरान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला की डॉ. मीनाक्षी कंडोरिया ने महिलाओं के स्क्रीनिंग टेस्ट किए। नगर निगम शिमला की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। पैप-स्मियर टेस्ट सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती जांच में सहायक होता है। संवाद
विज्ञापन



निष्काम सृजन फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करना समाज का दायित्व है। नगर निगम की उपमहापौर उमा कौशल और शहर की महिला पार्षद भी शिविर में मौजूद रहीं। न्यू शिमला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. परा उखल शर्मा ने कैंप के आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन



संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें