फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरकेएमवी में दी स्वच्छता की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय में मनाए जा रहे पर्यटन सप्ताह के पांचवें दिन छात्राओं के लिए स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की इतिहास की शिक्षिका अनुरीता सक्सेना ने छात्राओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन और व्यावसायिक अध्ययन विभाग की छात्राओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसमें करीब 70 छात्राएं शामिल रहीं। विभाग के शिक्षक श्रीकांत शर्मा और कर्मचारियों ने भी इसमें सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन


आरकेएमवी में मनाया एनएसएस दिवस
शिमला। आरकेएमवी की एनएसएस इकाई ने सोमवार को कॉलेज में एनएसएस दिवस मनाया। इसमें एनएसएस प्रभारी देवेंद्र झांगटा और डाॅ. हेमलता ने छात्राओं के मार्गदर्शन में कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना सहित पंजाबी गिद्दा, पहाड़ी नाटी डाली। इस दौरान छात्राओं को सोशल मीडिया के उपयोग और दुरुपयोग के बारे में जागरूक भी किया गया। ब्यूरो


सेंट बीड्स कॉलेज में मनाया नदी दिवस
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज के पर्यावरण प्रकोष्ठ ने नन्हें संरक्षक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संजौली इंजनघर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विश्व रिवर डे के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण का महत्व बताया गया। छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में और ओजोन लेअर को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, धरा को हरा भरा बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने का संदेश दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें