20 दिन पहले आपदा का कहर झेलने वाले मलाणा के बाशिंदों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है। 2500 की आबादी वाले ऐतिहासिक गांव मलाणा में टमाटर और प्याज 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। दुकानों में टमाटर और प्याज तीन से चार गुना महंगा बिक रहा है। इतना ही नहीं आलू भी मलाणा में 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। अन्य खाने-पीने की वस्तुएं भी तीन से चार गुना महंगी हैं। गौरतलब है कि मलाणा में बाढ़ के बाद सड़क बंद है। मजदूर के माध्यम से प्रशासन मलाणा तक राशन पहुंचा रहा है। सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।
मलाणा में राशन की ढुलाई पर 1500 रुपये एक बोझा के देने पड़ रहे हैं, जिससे सामान की कीमतें भी बढ़ गई हैं। गांव के कुछ राशन पहुंच गया है, लेकिन अभी मलाणा में कुछ और राशन की आवश्यकता है। -राजू राम, प्रधान, मलाणा पंचायत
विज्ञापन विज्ञापन