राजमा, मूंगी दालों में भी तेजी
दालों के दामों में भी इजाफा हुआ है। मूंगी दाल पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई हैं। छोटी राजमा 30 रुपये प्रति किलो बढ़कर 140 से 170 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। मखाने के दामों में भारी उछाल आया है। इसके दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। अब रिटेल में मखाना 800 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कहना है कि दालों, रिफाइंड के दाम में तेजी आई है।
शिमला में किसके कितने रेट बढ़े
राशन दो हफ्ते पहले अब
रिफाइंड 100-105 रुपये 118-120 रुपये प्रति लीटर
मखाना 400-500 रुपये 800-900 रुपये प्रतिकिलो
छोटी राजमां 140 रुपये 170 रुपये प्रति किलो
माश साबूत 120-130 रुपये 140 रुपये प्रति किलो