फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशक बोलेंगे तो प्लॉट दिखाएगी प्रदेश सरकार

Sat, 20 Jul 2019 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नवंबर महीने में प्रस्तावित धर्मशाला वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर खाका तैयार कर लिया है। अगर निवेशक सम्मेलन में आए निवेश उद्योग लगाने के लिए प्लॉट/साइट विजिट की हामी भरेंगे, तो प्रदेश सरकार निवेशकों को मौके पर पहुंचाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण और उद्योग विभाग को संयुक्त रूप से तैयारियों करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


बरसात खत्म होते ही 15 सितंबर के तुरंत बाद निवेशक सम्मेलन के लिए प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों को प्लॉटों की ओर जाने वाली सड़कें चकाचक की जाएंगी। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा लैंड बैंक विकसित किया जा रहा है, ताकि निवेशक सम्मेलन में आए निवेशकों को स्पॉट पर जल्द पहुंचाया जा सके। इसके अलावा अन्य जिला में भी प्लॉट व साइट दिखाने के लिए निवेशकों को पहुंचाने के लिए तैयारियां की जाएगी।

उधर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि निजी व सरकारी लैंड बैंक तैयार करने के लिए काम जोरों पर चला है। सरकारी के अलावा निजी भूमि देने के लिए भी सूबे के लोग आगे आ रहे हैं। अभी तक 80 से अधिक निजी प्लॉट में उद्योग स्थापित करने के आवेदन आ चुके हैं। निवेशक अगर प्लॉट या साइट पर जाना चाहेगा, तो उसे मौके पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, उद्योग विभाग कांगड़ा के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि सभी प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों को सड़कों को लोक निर्माण विभाग के साथ निवेशक सम्मेलन से पहले ठीक किया जाएगा। जिसके लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बात हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें