फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डालते समय पास में रखे दीये ने पकड़ी आग, कमरा जलकर राख

Sat, 20 Jul 2019 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/भुंतर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में एक रिहायशी मकान में सुबह 11 बजे अचानक आग भड़क गई। आग से एक कमरा पूरा, जबकि दूसरे कमरे की सीलिंग जल गई। इसके अलावा घटना में एक व्यक्ति आंशिक रूप से झुलस गया। जनरेटर में तेल भरते समय पास में रखे दीये ने आग पकड़ ली।

विज्ञापन


देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। आग की इस घटना में चार लाख का नुकसान हुआ, जबकि ढाई करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। सुबह 11 बजे भुंतर बाजार में पेश आई इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोग मदद के लिए मौके की ओर दौड़े।

अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काका राणा के मकान की दूसरी मंजिल में जनरेटर में अतुल राणा पेट्रोल डाल रहा था। ऐसे में साथ ही में दीया भी जल रहा था। जनरेटर में पेट्रोल डालते समय इसने आग पकड़ी ली, जिससे अतुल राणा आंशिक रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


हालांकि उसकी कलाई ही अधिक झुलसी है। इसके बाद आग कमरे में भड़की। आग की चपेट में दो कमरों की सीलिंग, जनरेटर, एसी, बिजली उपकरण आदि आ गए। मकान में आग लगते ही परिवार के लोग बाहर की तरफ भागे। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी।

बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दिन का समय होने के कारण आग पर जल्दी काबू पा लिया। अगर रात का समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मामले की पुष्टि सब फायर ऑफिसर कर्म सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि आग की इस घटना में चार लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा आग से ढाई करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। एक व्यक्ति आंशिक रूप से झुलसा है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें