फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत से विधायकों के अपने क्रशर, किस पर करें कार्रवाई: अग्निहोत्री

Sat, 12 Mar 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला

सार

  • उद्योग मंत्री मुकेश ने प्रदेश विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दी यह जानकारी 
  • खुद पिक्चर में नहीं आना चाहते विधायक तो अधिकारियों के माध्यम से बताएं 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि उन्हें बताया जाए कि कहां-कहां पर क्रशरों को बंद करना है। अगर विधायक खुद पिक्चर में नहीं आना चाहते हैं तो अधिकारियों के माध्यम से बताएं। कहा कि सदन के बहुत से सदस्यों के भी क्रशर लगे हैं। विभाग पर प्रभावशाली लोगों का दबाव रहता है। 
विज्ञापन


कुछ पूर्व विधायकों के भी क्रशर हैं। उनके पास इसकी पूरी सूची है। मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी प्रश्नकाल के दौरान इंदौरा के निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान के सवाल के जवाब में दी। कहा कि यह चंद लोगों का कारोबार नहीं है। इसमें साधन संपन्न लोग संलिप्त हैं। 

माइनिंग पर चर्चा उनसे आती रही है, जिनकी अपनी लीज है। किसी के दो क्रशर हैं तो किसी के छह क्रशर हैं। जो लोग गलत तरीके से माइनिंग कर रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अवैध खनन पर दो साल कैद के अलावा अलग-अलग जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


कितने मंत्री सरेंडर करेंगे गाड़ियों के नंबर- ज्वालामुखी के कांग्रेस विधायक संजय रतन ने कहा कितने मंत्री अपनी गाड़ियों के नंबरों को सरेंडर करेंगे और कितने मंत्रियों को एक नंबर दिया गया है। प्रश्नकाल के दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एक से 10 के बीच के नंबर सरकारी गाड़ियों के लिए रखे गए हैं। इसका शुल्क लिया जाता है। 

बाली ने कहा कि उनके पास एक नंबर नहीं है। जो उनका नंबर है, उसे सरेंडर करवाना है तो वे इसके लिए तैयार हैं। बाली ने कहा कि इस मसले का कानूनी पहलू क्या होगा, उसे देखा जाएगा। एक ही नंबर छह विधायक मांग लेते हैं। इसे कै से करेंगे? इससे विभाग की आय होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें