फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पिता पंचतत्व में विलीन

Tue, 29 Mar 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
मुखाग्नि देते बड़े बेटे डॉ. राकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्योग एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पिता ओंकार शर्मा को हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। उनका रविवार शाम निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। ऊना स्थित श्मशानघाट में तिल धरने को जगह नहीं बची थी। हरोली विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


उनके बड़े बेटे डा. राकेश अग्निहोत्री ने चिता को मुखाग्नि दी। सुबह से रक्कड़ कॉलोनी में उद्योग मंत्री के आवास पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। पारिवारिक रस्मों के बीच साढ़े 11 बजे रक्कड़ स्थित आवास से दिवंगत नेता की शवयात्रा शुरू हुई। अग्निहोत्री ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया।

फूलों से लदे खुले वाहन में पार्थिव देह को रखा गया। मंत्री भी अपने निकट संबंधियों सहित इस वाहन में सवार थे। रास्ते में जगह-जगह हाथ जोड़कर लोगों दिवंगत नेता को अंतिम नमन किया। करीब साढ़े 12 बजे अंतिम यात्रा श्मशानघाट पहुंची। हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन को बेताब थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री व प्रशासन की ओर से रीत अर्पित- ओंकार शर्मा की पार्थिव देह पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश कुमार मारिया ने रीत चढ़ाने की रस्म अदा की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने पार्टी की ओर से दिवंगत नेता को रीत चढ़ाई।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और मीडिया की ओर से डीपीआरओ गुरमीत बेदी ने रीत अर्पित की। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच डा. राकेश अग्निहोत्री ने चिता को मुखाग्नि दी। अपने पिता को अंतिम नमन करते वक्त उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भावुक हो उठे और उनकी आंखें छलक पड़ीं।

ये रहे मौजूद- अंतिम यात्रा में प्रदेश भवन निर्माण एवं कामगार बोर्ड के चेयरमैन हरदीप बाबा, गढ़शंकर के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, निदेशक उद्योग अमित कश्यप, एडीएम राजेश कुमार मारिया, एसडीएम धनवीर ठाकुर, पृथीपाल सिंह, एएसपी मदन कौशल, वीरेंद्र ठाकुर,

अशोक ठाकुर, एडवोकेट धर्मसिंह चौधरी, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू, वीरेंद्र मनकोटिया, राकेश दत्ता, पवन ठाकुर, संजीव सैणी, कैप्टन शक्ति सिंह, मार्केंटिंग बोर्ड के अध्यक्ष शिव सैणी, हिमोत्कर्ष के अध्यक्ष कंवर हरिसिंह, हरोली ब्लॉक इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, जिला कांग्रेस व्यापार सेल के अध्यक्ष राकेश कैलाश, मीडिया कर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें