फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक कॉरिडोर नालागढ़-ढेरोंवाल सड़क होगी चकाचक

Thu, 29 Jun 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक कॉरिडोर नालागढ़ ढेरोंवाल मार्ग के दिन बदलने वाले हैं। लोनिवि मंडल के सौजन्य से इस मार्ग के लिए सेंट्रल रोड फंड से धनराशि मुहैया करवाने की मांग की है। 11.80 करोड़ रुपये की रिपोर्ट तैयार कर इसे मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा है। प्लान को मंजूरी मिलने के बाद इस मार्ग की मेटलिंग और टारिंग की जाएगी। संकरे मोड़ों को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


सेंट्रल रोड फंड के तहत बनने वाले इस दस किलोमीटर मार्ग के लिए मंजूर की जाने वाली धनराशि से इस मार्ग की दशा सुधरेगी। इससे उद्योगपतियों, लोगों और पर्यटकों को सीधा लाभ होगा। हिमाचल-पंजाब की सीमा को जोड़ने वाले नालागढ़-ढेरोंवाल मार्ग की वर्तमान में हालत खस्ता बनी हुई है। यह मार्ग औद्योगिक कॉरिडोर कहलाता है और पड़ोसी राज्य पंजाब से जोड़ता है। 

क्षेत्र के उद्योगपति और स्थानीय निवासी इस मार्ग को दुरुस्त करने की कई बार मांग कर चुके हैं। लोनिवि ने करीब तीन साल पहले 90 लाख रुपये से इस कार्य को किया था। लेकिन धीरे-धीरे सड़क फिर से उखड़ गई। इस सड़क मार्ग से लोग खासे परेशान हैं और ढेरोंवाल से नालागढ़ तक का यह मार्ग खस्ता हाल में है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर करीब आधा दर्जन पंचायतों के दर्जनों गांव आते हैं। इस मार्ग पर छोटी बड़ी कई दर्जनों औद्योगिक इकाईयां स्थापित हैं वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब को जोड़ने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। उद्योगों का कच्चा और तैयार माल भी अन्य राज्यों को इसी मार्ग से होकर जाता है। 

सुधरेगी दस किमी मार्ग की हालत 
लोक निर्माण विभाग नालागढ़ मंडल के अधिशाषी अभियंता आरएस कटवाल ने कहा कि नालागढ़-ढेरोंवाल के करीब 10 किलोमीटर मार्ग की वाइडनिंग और टारिंग मेटलिंग के लिए सेंट्रल रोड फंड से धनराशि मांगी है। इसके लिए विभाग ने 11.80 करोड़ रुपये की डिमांड बनाकर उच्च अधिकारियों को आगामी कार्रवाई के लिए भेजी है। 

औद्योगिक कॉरिडोर हो चुका है हाईवे घोषित
केंद्र सरकार ने घनौली-शिमला वाया ढेरोंवाल मार्ग को हाईवे बनाने की घोषणा कर रखी है। लेकिन जब तक यह एनएच नहीं बनता है तब तक लोनिवि ही इस मार्ग को चौड़ा और दुरुस्त करने का कार्य करेगा। नेशनल हाइवे बनने के बाद मार्ग की हालत और दुरुस्त होने की संभावना जताई जा रही है। इससे हजारों उद्योगपतियों के साथ  लाखों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें