फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पद से इंदु गोस्वामी ने दिया इस्तीफा

Thu, 18 Jul 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
इंदु गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शांता कुमार के गृह क्षेत्र पालमपुर में भाजपा के टिकट से विधानसभा चुनाव हारने वाली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इसकी पुष्टि की है। सतपाल सत्ती ने बताया कि इंदु गोस्वामी का इस्तीफा पार्टी दफ्तर में ई-मेल के जरिए आया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस्तीफे के पत्र को नहीं पढ़ा है। इस्तीफा पढ़ने के बाद ही इस पर कोई भी उचित निर्णय लिया जा सकता है। उधर, अपने इस्तीफे पर इंदु गोस्वामी ने प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष बोले - हारने के बाद गोस्वामी सिर्फ 4 बार आईं पालमपुर 
पालमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी ने कहा कि पार्टी टिकट से हारने के बाद इंदु गोस्वामी पालमपुर में नहीं आई। पिछले डेढ़ साल में इंदु गोस्वामी ने सिर्फ चार बैठकों में भाग लिया। लोकसभा चुनाव के दौरान इंदु ने पालमपुर में किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। उन्हें भ्रम है कि उन्हें विस चुनाव के दौरान हराने की कोशिश की गई थी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कभी उनके काम में हस्तक्षेप नहीं किया। परमार के पास अगर पालमपुर से कोई भी केस ट्रांसफर के मामले का जाए तो वह उनका नोट जरूर मांगते हैं। यह उनका बड़प्पन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें