फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग अध्यक्ष पद की दौड़ में ये नाम है सबसे आगे

Wed, 03 Jan 2018 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सरकार बनने के बाद राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का पद 30 दिसंबर से खाली पड़ा है। ऐसे में भाजपा की कई वरिष्ठ और युवा महिला नेता अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोक रही हैं। वरिष्ठता के लिहाज से महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही हैं।

विज्ञापन


हालांकि, पूर्व अध्यक्ष रह चुकी अंबिका सूद और धनेश्वरी ठाकुर के भी नाम चल रहे हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार में जैनब चंदेल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने 30 दिसंबर को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 

महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के लिए कई महिला नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी है। हालांकि, संगठन की ओर से ही किसी एक नाम पर स्वीकृति की मुहर लगेगी।

पूर्व भाजपा सरकार में धनेश्वरी ठाकुर महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं और मौजूदा वक्त में वह प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव और मनाली से जिला परिषद की सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग में लंबित हैं 375 मामले

अंबिका सूद
अंबिका सूद 2008 में भाजपा सरकार में आयोग की अध्यक्ष बनने के अलावा भाजपा में कई पदों पर रही हैं। इनके अलावा कल्पना गौतम, वीना ठाकुर, मधू सूद, रूपा, शारदा, शीला और शशिबाला के नाम भी चर्चा में हैं।

ऐसे में नई सरकार में कौन राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनेगा, यह भविष्य के गर्भ में है। अध्यक्ष पद की ताजपोशी न होने की वजह से महिला आयोग में लंबित पड़े मामलों में सुलझाने में भी देरी होना स्वाभाविक है। 

महिला आयोग में लंबित हैं 375 मामले 
राज्य महिला आयोग में करीब 375 मामले लंबित पडे़ हैं, जिनकी सुनवाई होनी है। ये मामले महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, तलाक , सुलह आदि से संबंधित हैं। नए अध्यक्ष के बैठने के बाद ही इन मामलों की सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें