फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध अभ्यास: भारत-थाईलैंड की सेना ने तबाह किए आतंकियों के बंकर

Sun, 16 Jul 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा स्थित बकलोह में भारत और थाईलैंड सेना के बीच चल रहे 14 दिवसीय संयुक्त मैत्री युद्ध अभ्यास का समापन हो गया। इसमें दोनों देशों की सेनाओं ने अपनी-अपनी युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया। थाईलैंड के मेजर जनरल सीटीपान मशीकाशन ने समापन पर मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संयुक्त युद्ध अभ्यास से दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए हैं। साथ ही एक दूसरे की संस्कृति और भाषाओं का भी ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलता है।

साथ ही आतंकवादियों से निपटने के लिए बेहतर तालमेल से इनका खात्मा करने में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज आतंकवाद फैला है। इससे निपटने को इस प्रकार के संयुक्त युद्ध अभ्यास करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों की सेना के बीच मैत्री युद्ध अभ्यास का समापन

शनिवार को बकलोह में दसवां मैत्री अभ्यास हुआ। इसमें 1 जनरल, 6 अधिकारी और 2 पर्यवेक्षक सहित 39 जवानों ने भाग लिया। मैत्री अभ्यास के दौरान जवानों को विभिन्न प्रकार की खेलों तथा आतंक से निपटने के लिए विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास करवाया गया।


अभ्यास के दौरान जवानों को आतंकियों की पहचान करने की बारीकियों की जानकारी भी दी गई। साथ ही उनसे निपटने को रणनीति तैयार करने के बारे में बताया गया। युद्ध अभ्यास में 14 जम्मू-कश्मीर राइफल की एक प्लाटून ने भाग लिया। समापन समारोह में दोनों देशों की सेना के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें