फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में याद किया भारत का गौरवशाली इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
खंडित नहीं होने दी अपनी सभ्यता : हरीश
विज्ञापन

आतंकी हमले में मारे गए लोगों दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के अखिल भारतीय साहित्य परिषद और हिमाचल अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में भारत के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को शिमला के गेयटी थियेटर में गौरव भूमि भारत विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें ठाकुर राम सिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी (हमीरपुर) ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


गोष्ठी के अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. वीर सिंह रांगड़ा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में साई इंटरनल फाउंडेशन के चेयरमैन राजकुमार वर्मा ने शिरकत की। गोष्ठी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता हरीश चंद्र ने भारत की गौरवशाली संस्कृति और चरित्र पर प्रकाश डाला और कहा कि विश्व की 49 प्राचीन सभ्यताओं में से केवल भारत, चीन तथा इंडोनेशिया की सभ्यताएं आज भी जीवित हैं। उन्होंने बताया कि भारत के इतिहास में पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, दशगुरु परंपरा, वीर सावरकर, चाफेकर बंधु, सरदार भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त और राजगुरु जैसे महानायकों के बलिदान के बारे में बताते हुए कहा कि भारत ने एक हजार वर्षों की गुलामी के बावजूद अपनी सांस्कृतिक आत्मा को खंडित नहीं होने दिया तथा आगे भी नहीं होने देगा। कार्यक्रम में हिमाचल अध्ययन केंद्र के संयोजक अधिवक्ता देशराज ठाकुर, साहित्य परिषद शिमला के अध्यक्ष डॉ. पान सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें