फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हैंडबाल टीम चीन रवाना, हिमाचल की छह खिलाड़ी भी शामिल

Thu, 21 Sep 2023 06:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में हैंडबॉल के मुकाबले 24 सितंबर से 5 अक्तूबर तक होंगे। खास बात यह है कि टीम में सात खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की हैं।
विज्ञापन
भारतीय महिला हैंडबॉल टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हैंडबाल टीम चीन रवाना हो गई है। चीन के हांगझोऊ शहर में 23 सितंबर से एशियाई खेल शुरू हो रहे हैं। 16 सदस्यीय टीम में सात खिलाड़ी हिमाचल की हैं। भारतीय रेलवे से खेलने वालीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कानपुर की ज्योति शुक्ला टीम की कप्तान होंगी। मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमाचल की दीक्षा उप कप्तान होंगी। एशियाई खेलों में भारतीय महिला हैंडबाल टीम का सफर 25 सितंबर को शुरू होगा। पहले मैच में भारतीय टीम की जापान से भिड़ंत होगी। 27 को हांगकांग, 29 को चीन और 30 को नेपाल के साथ टक्कर होगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम में नीना शील (पश्चिम बंगाल), दीक्षा कुमारी, निधि शर्मा, शालिनी ठाकुर, भावना, मिताली शर्मा, प्रियंका ठाकुर और ज्योति शुक्ला (हिमाचल), शिवा सिंह, तेजस्विनी सिंह (उत्तर प्रदेश), मेनका, सुषमा, प्रियंका (भारतीय रेलवे), सोनिका, आशा (हरियाणा) और पूजा कंवर (राजस्थान) से हैं। हिमाचल से उप कप्तान ज्योति शुक्ला समेत सात खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की हैं। 16 खिलाड़ियों के साथ एम.कार्तिकेयन, सचिन चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, मनीषा, अतनु मजूमदार कोच हैं।

हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बताया कि अयोध्या के डॉ.भीमराव आंबेडकर इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। उम्मीद है कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को खेल की तकनीक समेत गति में सुधार के लिए अभ्यास कराया गया है। उन्हें विश्वास है कि टीम शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम खेल जगत में ऊंचा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें